चिरैयाकोट में बाइक सवार दो व्यक्तियों पर हमला

11 Sep 2025

- बंसवार के समीप घात लगाए विपक्षियों ने बरसाई लाठी

चिरैयाकोट (मऊ) : थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर वेहरवार के समीप बुधवार को जमीन सम्बंधित विवाद में आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडा और धारदार हथियार से बाइक सवार दो लोगों को पर हमला कर दिया l दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। इस बाबत पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध सम्बंधित धाराओं मे एफआईआर दर्ज किया। घायलों को उपचार हेतु रानीपुर सीएचसी भेजवा कर आवश्यक कार्यवाही की।
थाना क्षेत्र के अलीपुर वेहरवार निवासी प्रमोद सिंह पुत्र स्व० जगदीश सिंह वर्तमान समय में रामदासपुर नवादा थाना लाइन बाजार शीतला चौकी जौनपुर में रहते हैं l थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक बुधवार को वह गांव निवासी राणाप्रताप सिंह पुत्र स्व० तारा सिंह को मोटर साइकिल पर बैठा कर घर से 11 बजे दिन में चिरैयाकोट जा रहे थे।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

इस दौरान जमीन सम्बंधित विवाद के चलते गांव के रास्ते में बंसवार के समीप पहले से घात लगाए गांव के ही विपक्षी अभिषेक उर्फ टोनी, कमलेश उर्फ डब्बू, रामप्रताप उर्फ गुड्डू पुत्रगण बालेश्वर सिंह और बालेश्वर पुत्र लक्ष्मी नारायण सहित दो अज्ञात ने उन्हें रोका l प्रमोद सिंह और साथी राणाप्रताप सिंह जब तक कुछ समझ पाते उन पर लाठी, डण्डा और धारदार हथियार से हमला कर दिया l इसके चलते दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि बीएनएस की सम्बंधित धाराओं मे आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया हैं। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजकर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।



अन्य समाचार