चिरैयाकोट साइबर पुलिस की तत्परता से रुपये वापस 

19 Nov 2026

- पीड़ित को वापस मिले 5000 रुपये, चेहरे पर लौटी मुस्कान

चिरैयाकोट।मऊ : नगर के विशाल पाल पुत्र रमेश पाल के साथ बिना जानकारी के आधार कार्ड से 5000 रुपये का फ्रॉड हुआ था। जिसके संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

वापस मिली पूरी धनराशि

सूचना पर थाने की साइबर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को ही पीड़ित को संपूर्ण धनराशि 5000 रुपये वापस कराकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी।

एसपी के निर्देशन में चल रहा है अभियान

पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को चिरैयाकोट की साइबर पुलिस टीम ने नगर के विशाल पाल पुत्र रमेश पाल के बिना जानकारी के आधार कार्ड से फ्रॉड हुए 5000 रुपये वापस कराए।

साइबर टीम में ये रहे शामिल
साइबर टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्या, उ0नि0 अंजलि पांडेय (सहायक नोडल), कांस्टेबल नौशाद अहमद, महिला आरक्षी प्राची पाण्डेय और कोमल पाण्डेय आदि रहे।



अन्य समाचार