चकसहजा में किसान को बाइक ने मारी टक्कर

17 Nov 2026

- हालत गंभीर, वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में भर्ती, एफआईआर दर्ज

चिरैयाकोट।मऊ : थाना क्षेत्र के ग्राम चकसहजा में खेत से घर जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसके कारण किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत खराब होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी डॉक्टरों के जवाब देने पर घायल को वाराणसी के निजी अस्पताल हेरिटेज में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक घायल का उपचार जारी होना बताया गया है। इस संबंध में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।

गलत साइड से आ रही थी बाइक

चकसहजा निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजेन्द्र राम द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उनके पिता राजेन्द्र राम 13 नवंबर 2026 की शाम गांव में मौजूद खेत देखकर पैदल मार्ग से घर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार में आ रहा बाइक सवार चन्दन सरोज पुत्र सुरेश सरोज निवासी रसूलपुर, थाना रानीपुर ने विपरीत दिशा में आकर टक्कर मार दी। जिसके चलते उनके पिता वर्तमान समय में अस्पताल में जीवन-मरण से जूझ रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने मामले को लिया गंभीरता से

थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में बाइक चालक समेत वाहन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में लगे हैं।



अन्य समाचार