
चिरैयाकोट : छठ मनाने मायके चली महिला की मौत
16 Nov 2026
-परिवार में कोहराम, गांव में छाया मातम
चिरैयाकोट।मऊ : थाना क्षेत्र अंतर्गत देवखरी-सिरसा मार्ग के ग्राम चकिया/दाउतपुर मोड़ समीप ब्रेकर पर छठ पर्व मनाने मायके जा रही बाइक सवार 40 वर्षीय महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में आजमगढ़ के चक्रपानपुर पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उम्मीद की डोर पकड़े वाराणसी की ओर भागे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था l देर शाम बीच रास्ते में मौत का शिकार हो गई।
चिरैयाकोट के शेखपुर/समाऊद्दीनपुर की थी निवासी
थाना क्षेत्र के शेखपुर/समाउद्दीनपुर निवासी 40 वर्षीय तारा देवी पत्नी स्व. गोविंद राम रविवार दोपहर परिजन के साथ बाइक से मायके जा रही थी। मन में छठ की खुशी थी l मायके में अपनों से मिलने की चाह थी लेकिन देवखरी सिरसा मार्ग पर ग्राम चकिया/दाउतपुर के पास सड़क का ब्रेकर पार करते समय पीछे बैठी तारा देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पल भर में खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।
छठ का उत्साह, हादसे में बदला
जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को आजमगढ़ के चक्रपानपुर पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उम्मीद की डोर पकड़े वाराणसी की ओर भागे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।जिसके चलते छठ का उत्साह, हादसे में बदल गई।
गाजीपुर गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
वाराणसी ले जाते समय देर शाम बीच रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम पसरा हुआ है। देर रात शव गांव पहुंचा तो परिवार मे कोहराम मच गया। लोग शव का अंतिम दर्शन करते दाह संस्कार कि तैयारी मे जुट गए।घटना के प्रातः सोमवार को परिजनों ने शव को हिंदू रीति रिवाज से गाजीपुर जनपद मुख्यालय स्थित गंगा नदी के श्मशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया।
चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
तारा की मौत से तीन पुत्री और एक मात्र अविवाहित पुत्र यतीम हो गए। लगभग तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते पिता स्वर्ग सिधार गए थे और अब माँ का आंचल भी सदैव के लिए सर से हट गया। अब इन चार बच्चों के सिर पर न पिता का साया रहा, न मां का आंचल।


