
चिरैयाकोट पुलिस ने अलग अलग विवादों में की कार्रवाई
16 Nov 2026
चार का शांतिभंग में किया चालान
सिरसा में पत्नी से मारपीट, पति गिरफ्तार
चिरैयाकोट (मऊ ) : थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा में सोमवार को पति द्वारा पत्नी को आए दिन मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति नंदलाल पुत्र सुफेर को गिरफ्तार कर शांति भंग में न्यायालय चालान भेजा।
सरसेना में खेत बंटवारे पर बवाल
दूसरी घटना ग्राम सरसेना की है जहां खेत बंटवारे के विवाद में पीड़ित दिनेश पुत्र सुरेश और विपक्षी राजबली पुत्र घुरपत्तर और चंदन पुत्र राजबली सहित तीनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में एसडीएम न्यायालय चालान भेजकर कार्रवाई की गई।
भेजा गया एसडीएम न्यायालय
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारी न्यायालय में चालान भेज दिया।
अन्य समाचार


