
मुहम्मदाबाद में महिला लीडर्स को मौलिक अधिकार और जेंडर विषय पर दिया गया प्रशिक्षण*
20 Nov 2026
मऊ : मुहम्मदाबाद गोहना में महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति (एमजीएसएस) की ओर से संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिला लीडर्स के लिए मौलिक अधिकार, संवैधानिक मूल्य एवं जेंडर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों को संविधान में दिए गए अधिकारों और सामाजिक समानता के प्रति जागरूक किया गया।
मौलिक कर्तव्य और लैंगिक समानता पर चर्चा
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने मौलिक अधिकारों, नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों, लैंगिक समानता, महिला अधिकारों तथा समाज में व्याप्त भेदभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया।
समूह चर्चा और प्रश्नोत्तरी से प्रभावी बना प्रशिक्षण
प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी और विभिन्न गतिविधियों का सहारा लिया गया। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को रोजमर्रा के जीवन में होने वाले लैंगिक भेदभाव की पहचान करने तथा उसके खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाएंगी प्रशिक्षित लीडर्स
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि प्रशिक्षित लीडर्स अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें अपने हक और अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें। आयोजकों ने कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।


