
चौहान मोड़ के पास बाइक-साइकिल भिड़ंत में पिता-पुत्री घायल
17 Nov 2026
-एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
चिरैयाकोट। मऊ : मिर्जाहादीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर रानीपुर चौहान मोड़ के पास सोमवार की शाम बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार पिता और 13 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने निजी वाहनों से रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कैलाश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि पुत्री का सीएचसी में इलाज किया गया।
चकिया से लौट रहे थे बाइक सवार
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी बाइक सवार कैलाश पुत्र गिरधारी 30 वर्ष और पुत्री गुंजन 13 वर्ष के साथ चकिया स्थित रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान मिर्जाहादीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर रानीपुर गांव समीप चौहान मोड़ के पास बाइक की साइकिल से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से कैलाश और उनकी बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


