चेयरमैन रामप्रताप ने शिवपाल को भेंट किया साइकिल स्मृति चिन्ह

19 Nov 2026

- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किया भव्य स्वागत

चिरैयाकोट।मऊ : रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवां गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का चिरैयाकोट के चेयरमैन रामप्रताप यादव, ग्राम प्रधान जयप्रताप यादव ने साथियों संग साइकिल स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपाइयों ने स्वागत में नारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया।श्री यादव लखनऊ से गाजीपुर जनपद स्थित गजाधर यादव के निधनोपरांत उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।

यह सपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के रानीपुर ब्लॉक अध्यक्ष जय हिन्द प्रधान, अच्छेलाल प्रधान, विनीत सिंह, विरेन्द्र यादव, सवरू यादव, अमित दुबे, सत्येन्द्र यादव, मनोज यादव पूर्व प्रधान, अमित सिंह, शाहिद खान आदि लोग रहे।



अन्य समाचार