मुहम्मदाबाद : श्रद्धालुओं को दूध-चाय-बिस्किट से कराया जलपान*

16 Nov 2026

 - छठ सेवा ग्रुप ने सेवा परंपरा को रखा कायम

मऊ : श्री छठ सेवा ग्रुप मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वावधान में लगातार 3 वर्षों से पवन डाला छठ के मौके पर श्रद्धालुओं, भक्तों एवं आम लोगों को कैंप लगाकर निशुल्क दूध, चाय, बिस्किट, चना का वितरण किया गया।कार्यक्रम रविवार संध्या तथा सोमवार प्रातः भक्तों को निशुल्क दूध, चाय, बिस्किट समर्पित किया गया। वहीं इस डाला छठ के मौके पर तमसा नदी पर हजारों की भीड़ में भी छठ सेवा समिति के पदाधिकारी एक-एक व्यक्ति को चाय, बिस्किट समर्पित कर रहे थे।

पदाधिकारियों का रहा विशेष योगदान

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता, संतोष कश्यप, राहुल गुप्ता, धनंजय कुमार, दीनदयाल जायसवाल, द्वारपाल जायसवाल, रामाश्रय यादव, अप्पू गुप्ता, अनुराग गुप्ता, बनवारी सोनकर, राजेंद्र सोनकर, राजू गुप्ता, राजेश कुमार आदि समिति के समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।



अन्य समाचार