रामप्रताप ने किया शंकर भगवान और छठ माता की प्रतिमा का अनावरण

16 Nov 2026

- खाकी बाबा कुटी पर छठ पर्व पर चेयरमैन ने तालाब के सुंदरीकरण कार्य का किया उद्घाटन

चिरैयाकोट (मऊ) : नगर सहित समूचे क्षेत्र में चार दिवसीय लोक आस्था तथा सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को हर्षोल्लास के साथ श्रद्धापूर्वक व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया तथा सूर्य की उपासना की।
नगर के खाकी बाबा की कुटी, अब्दुल खैर पोखरा, मनाजीत पोखरा, कमालचक आदि घाटों पर व्रती महिलाओं व बच्चों के साथ श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्रत्येक घाट पर आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी तथा पानी के अंदर रस्सियों से बैरिकेटिंग की गई थी।

 जय प्रताप रहे विशिष्ट अतिथि 

छठ पूजा के अवसर पर नगर के वार्ड संख्या 7 मुबारकपुर में स्थित खाकी बाबा की कुटी पर छठ माता की प्रतिमा के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पोखरे के सुंदरीकरण के दौरान फव्वारे के साथ स्थापित शंकर भगवान की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रामप्रताप यादव व विशिष्ट अतिथि जयप्रताप यादव प्रधान मनाजीत ने किया।

भव्य पार्क बनाने का वादा 

चेयरमैन रामप्रताप यादव ने नगरवासियों व श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत चिरैयाकोट का चतुर्दिक विकास हो रहा है। भविष्य में भी इसी तरह से विकास कार्य जारी रहेंगे और शीघ्र ही इस पोखरे पर भव्य पार्क बनाया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी

इस दौरान पूजा-पाठ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अशोक कुमार उपाध्याय ने संपन्न कराया तथा संचालन रामलीला समिति के महामंत्री अशोक कुमार 'अश्क' चिरैयाकोटी एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर (खाकी बाबा कुटी) ट्रस्ट के अध्यक्ष कतवारू सेठ, वार्ड नंबर 7 के सभासद कलामुद्दीन, विरेन्द्र यादव, महेंद्र मौर्य, बहादुर कन्नौजिया, अशोक कुमार, रामसेवक यादव, पिंटू यादव, अमित मद्धेशिया, राधेश्याम, रामपलट सोनकर, सोहन कश्यप, रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य, मनोज दी ग्रेट, राकेश मद्धेशिया, भूपेन्द्र मौर्य, सत्यनारायण चौरसिया, रामकरन सोनकर, मदन पाण्डेय, लियाकत अली आदि लोग उपस्थित रहे।

 



अन्य समाचार