
सुरहुरपुर में पोखरे में मिला बुजुर्ग का शव
19 Nov 2026
- तीन दिन से लापता थे श्याम नारायण, परिजनों में मचा कोहराम
मऊ : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी 61 वर्षीय श्याम नारायण यादव का शव बुधवार को पोखरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह तीन दिनों से लापता थे। चौथे दिन उनका शव पोखरे में मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजकर आवश्यक कार्यवाही की।
मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
ग्राम सुरहुरपुर निवासी श्याम नारायण यादव गांव के ही एक मैरिज हॉल में देखरेख का काम करते थे। फिलहाल बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
अन्य समाचार


