
वलीदपुर में अंजुमनों ने नौहाख्वानी कर किया मातम
16 Nov 2026
- फातिमा जहरा की शहादत की याद में निकाला गया जुलूस
मऊ : हजरत मोहम्मद मुस्तफा की बेटी जनाबे फातिमा ज़हरा की शहादत की याद में नगर पंचायत वलीदपुर में अंजुमनों की ओर से जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अंजुमनों ने नौहाख्वानी और मातम के माध्यम से जनाबे फातिमा ज़हरा (स.अ.) को पुरसा पेश किया और उनकी शहादत को याद किया।
सदर इमामबाड़े से पहुंचा बारगाहे हुसैनी
जुलूस की शुरुआत सदर इमामबाड़े से हुई। अंजुमनों के लोग अपने कदीम रास्तों से होते हुए जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान नौहाख्वानी और मातम किया गया।जुलूस सदर इमामबाड़े से निकलकर छोटी बाज़ार पहुंचा, जहां से आगे बढ़ते हुए उत्तरी पूरा मोहल्ले में स्थित बारगाहे हुसैनी तक पहुंचा।
सोनार गली से लौटकर हुआ समापन
इसके बाद जुलूस वहां से वापस छोटी बाज़ार होते हुए सोनार गली के रास्ते सदर इमामबाड़े पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।
इस मौके पर अंजुमनों ने नौहाख्वानी कर मातम किया और जनाबे फातिमा ज़हरा (स.अ.) की शहादत को याद करते हुए अपना पुरसा पेश किया। जुलूस में फरमान अली, मुंतज़िर सरवर, जफ़र अली सहित अन्य लोग शामिल रहे।


