मुहम्मदाबाद में 23 बाइकों का ई-चालान

19 Nov 2026

एसपी के आदेश पर सघन वाहन चेकिंग

मऊ : पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के आदेश के क्रम में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार की संध्या पुलिस ने सीओ और कोतवाल के नेतृत्व में आधा दर्जन स्थानों पर चेकिंग कर वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किया।

तीन सवारी, बिना हेलमेट व प्रदूषण पर हुई कार्रवाई

जांच के दौरान ज्यादातर वाहन चालकों द्वारा तीन सवारी, बिना हेलमेट, प्रदूषण आदि नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 23 बाइकों का ई-चालान किया।इस मौके पर मधुसूदन चौरसिया, अरविंद कुमार यादव, आदर्श दुबे, मिथिलेश कुमार, नूर आलम, महिला उप निरीक्षक प्रतिभा गुप्ता, रामदुलारे आदि पुलिसकर्मी एवं महिला कांस्टेबल अलग-अलग चेकिंग स्थल पर तैनात रहे।



अन्य समाचार