
सरसेना के दो सगे भाईयों का शांतिभंग में चालान
19 Nov 2026
चिरैयाकोट।मऊ : थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेना में बुधवार को सगे भाइयों में जमीन संबंधी बातों को लेकर विवाद हो गया। जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांति भंग में न्यायालय चालान भेजकर आवश्यक कार्रवाई की।
ग्राम सरसेना निवासी बृजेश सिंह और अखिलेश सिंह पुत्रगण स्व. भगवान सिंह, दोनों सगे भाइयों में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ लिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। माहौल गर्म देख पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर शांति भंग में न्यायालय चालान भेजकर आवश्यक कार्रवाई की।
अन्य समाचार


