भेड़ियाधर में खेत से लौटे किसान की अचानक मौत

19 Nov 2026

- परिजनों में कोहराम

चिरैयाकोट (मऊ) : थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ियाधर निवासी 55 वर्षीय किसान की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिसकी जानकारी होते ही गांव में मातम पसर गया तथा दरवाजे पर संवेदना प्रकट करने वालों की भीड़ लग गई। जिसके बाद परिजनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शव का गाजीपुर जनपद मुख्यालय स्थित गंगा नदी के श्मशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
ग्राम भेड़ियाधर निवासी बेचू यादव पुत्र स्व. लुल्ली यादव 55 वर्ष बुधवार की दोपहर तक स्वस्थ थे। यहां तक कि अपने आलू की फसल की गुड़ाई-निराई भी किए। जिसके बाद अचानक उल्टी और दस्त शुरू हुई। लोग आनन-फानन में चिरैयाकोट बाजार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परंतु पहुंचने से पहले ही प्राण पखेरू उड़ गए। इसके बावजूद परिजन पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की।

आए दिन हो रही आकस्मिक मौत से लोग चिंतित
आए दिन विभिन्न प्रकार से हो रही मनुष्य की आकस्मिक मौत से जन जीवन काफी चिंतित हो चला है। जो लोगों में तरह-तरह की जिज्ञासा और संदेह का विषय बनता जा रहा है।



अन्य समाचार