
रानीपुर के 6 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला
15 Nov 2026
चिरैयाकोट।मऊ : रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार चौहान के देखरेख में कुल 06 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ।
370 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
ज्वर, खांसी, अस्थमा और ब्लड प्रेशर आदि विभिन्न रोगों से ग्रसित कुल 370 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा उपचार किया गया। जबकि दो गंभीर मरीजों को रानीपुर सीएचसी रेफर किया गया।
चिरैयाकोट में सबसे अधिक 170 मरीज पहुंचे
इस क्रम में चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, सुशील यादव आदि द्वारा कुल 170 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सचुई में डॉ. फूलचंद के देखरेख में 32 मरीज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुरहट में डॉ. कमलेश कुमार गुप्ता आदि द्वारा 48 मरीजों का दवा उपचार हुआ।
अन्य केंद्रों पर भी हुआ उपचार
जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काझा खुर्द में डॉ. अजहरुद्दीन द्वारा 48 मरीज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काझा में योगेश गिरी द्वारा 22 और ब्राह्मणपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 07 मरीजों का निःशुल्क दवा उपचार किया गया।


