चिरैयाकोट में ससुराल आये युवक का फंदे से झूलता मिला शव

15 Sep 2025

- हाथ की कटी थी नस

चिरैयाकोट (मऊ) : नगर के जमीन बुढ़ान मुहल्ला स्थित पण्डिताना मुहल्ला में ससुराल आये 28 वर्षीय युवक की रविवार की प्रातः संदिग्ध परिस्थितियों मे हाथ की नस कट गई l उसका एलवेस्टर सेड के पाईप से गले मे फंदा लगा लटका शव मिला। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष योगेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की गम्भीरता को देखते हुए उच्य अधिकारियों सहित सीओ मुहम्मदाबाद गोहना को अवगत कराया। कुछ देर बाद सीओ सहित फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई l टीम ने घटना की जांच पड़ताल की l मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

बहू सहित चार पर हत्या का आरोप

रविवार की शाम को मृतक के माता पिता सहित परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे l ।तत्पश्चात पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना के बाबत मृतक की माता गायत्री देवी ने बहू संगीता सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी l साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया l पुलिस प्रकरण की गम्भीरता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 2019 में हुई थी शादी 

घटना के सम्बंध में ससुरालियों के मुताबिक जौनपुर जनपद के पवारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम जखनिया रायपुर निवासी मोहित पुत्र चन्द्रप्रकाश पाण्डेय की शादी सन 2019 में चिरैयाकोट नगर के जमीन बुढान मुहल्ला स्थित पण्डिताना मुहल्ला में राधेश्याम पाण्डेय की पुत्री संगीता से हुई थी। शादी के बाद दोनों से एक बच्ची पैदा हुई थी। अस्वस्थ होने के चलते एक बर्ष पहले बच्ची की मौत हो गई। ससुरालियों के मुताबिक मृतक शराबी था, जो अक्सर शराब पीकर परिवार में मारपीट करता था। उधर मृतक के परिजनों ने युवक के शराबी होने से इंकार किया है।

 शव मिलने से पहले पुलिस ले गई थी थाने 

मोहित 12 सितम्बर 2025 की शाम चिरैयाकोट नगर स्थित ससुराल आया था। वह शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। जिससे तंग आकर ससुरालियों ने थाने की पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सुबह सूचना पाकर मृतक की मां चिरैयाकोट थाने पहुंची। वहां पूलिस से अपने सुपुर्दगी में लेकर अपने गांव चली गई। इस दौरान मोहित बातों से माँ को बहकाकर रास्ते से फरार हो गया।  पुनः ससुराल चिरैयाकोट आ गया। वहां शराब पीने के बाद देर रात को ससुराल पहुंचा। अहाते में एक मकान के उपर हाथ की नस काट ली। जिसके बाद दूसरे छत पर जाकर एलवेस्टर सेड कमरे में पाईप से गले मे फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। इसकी किसी को भनक तक नहीं लग पाई।

 बहू के चरित्र पर खड़ा किया सवाल

मृतक की माता गायत्री देवी द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक मोहित शराबी नहीं था। न ही उसने आत्महत्या की है। वह 12 सितम्बर को पत्नी की विदाई कराने घर से ससुराल आया था। 14 सितम्बर को उसके आत्महत्या की सूचना मिली। उसने अपनी बहू के ही चरित्र पर सवाल खड़ा किया। इसके पूर्व भी दो बार मोहित की हत्या करवाने का प्रयास कर चुकी थी। कुछ दिन पूर्व बहू का प्रेमी फोन कर गाली गलौज देते हुए बहू से दूर रहने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी।

सीओ ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन 

घटना के बाबत मृतक की माता ने बहू संगीता, बहन, मां तथा पिता के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ शीतला प्रसाद पाण्डेय ने पीड़ित परिवार को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।



अन्य समाचार