
चिरैयाकोट में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी
23 Sep 2025
- एफआईआर दर्ज
चिरैयाकोट (मऊ) : थाना क्षेत्र के ग्राम जसड़ा खिलवा में एक व्यक्ति के फोटो से गांव की ही महिला का फोटो जोड़कर अभ्रद टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर वायरल किया गया है। पीडित को जानकारी होने पर थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस धारा 67आइटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।
मान सम्मान से खिलवाड़
जसड़ा खिलवा निवासी धीरेन्द्र यादव ने गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके फोटो से गांव की ही एक महिला की फोटो जोड़कर अभद्र टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर वायरल किया है। जिसके चलते पीड़ित के मान सम्मान को जहां ठेस पहुंची है, वहीं दो पक्षों में तनाव और विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। इस बाबत पुलिस सम्बंधित धाराओं मे केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।
अन्य समाचार


