
चिरैयाकोट में पैरमिलिट्री का फ्लैग मार्च
25 Sep 2025
- लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील
चिरैयाकोट (मऊ) : क्षेत्र में दुर्गा पूजा और रामलीला की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च कर लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील की। पर्व पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चेताया कि किसी ने पर्वों पर खुराफात की तो उसकी खैर नहीं होगी l इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ भारी संख्या में पैरामिलिट्री ने मंगलवार की शाम नगर के खरिहानी मार्ग से होते हुए खाकी बाबा कुटी, युसूफाबाद, जमीन बुढ़ान, तकिया तिराहा, बाजार चौक, रोडवेज, वलिनगर, टैक्सी स्टैंड आदि स्थानों का पैदल भ्रमण करते हुए मार्च किया।
निर्भीक होकर मनाएं त्यौहार : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष योगेश यादव ने लोगों से पर्वों पर शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के लिए हम तैयार हैं l निर्भीक होकर आप सभी त्यौहार मनाएं l मार्च में अपराध निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव, उप निरीक्षक राकेश सिंह, कफील खान, अंजली पाण्डेय सहित पुलिसकर्मी और काफी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स रही।


