
चिरैयाकोट थाने पर पहुंचा बच्चों का हुजूम
27 Sep 2025
- मिशन शक्ति
चिरैयाकोट (मऊ) : पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय करमी शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के बच्चों को शनिवार को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को थाना चिरैयाकोट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक द्वारा मिशन नारी शक्ति के अन्तर्गत बच्चियों को अत्याचार, शोषण, महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने, लिखित सूचना पुलिस को देने, शिकायत पर पुलिस कार्यवाही न होने पर क्या करें आदि की विस्तार से जानकारी दी।इसके साथ ही महिला डेस्क, शिकायत डेस्क, कारागार, नारी शक्ति मिशन आफिस, पुलिस आवास आदि को दिखाते हुए उसकी उपयोगिता की जानकारियां दी।
दर्ज कराई लिखित शिकायत
बच्चियों ने लिखित रूप से अपने विद्यालय और अपनी सुरक्षा के लिए शिकायत दर्ज कराई। जिसमे सफाई कर्मियों द्वारा स्कूल में ग्रीन स्कूल मिशन के तहत लगे पौधों को दवा छिड़काव कर सूखा देने की शिकायत दर्ज कराई। विद्यालय के पौधों की सुरक्षा, नशामुक्त परिवेश की भी पक्षधर रहीं l इस मौके पर थानाध्यक्ष योगेश यादव, महिला उप निरीक्षक अंजली पाण्डेय, विरेन्द्र दूबे सहित विद्यालय के शिक्षक बलिराम चन्द्र सिंह, श्यामा शर्मा, सीमा यादव, अंशिका, श्रींकल, निशु, अलीजबा, रितिका, निधि सहित दर्जनों बच्चियां उपस्थित रहीं।


