
चिरैयाकोट में एक लाख से अधिक की चोरी
30 Sep 2025
- डर के मारे चीख भी ना सकी गृहिणी
चिरैयाकोट (मऊ) : थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शेखपुर/समाऊद्दीनपुर दलित बस्ती में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात नकाबपोश चोर खिड़की के झरोखे में हाथ डालकर मेन दरवाजे की सिटकनी खोल कर अन्दर घुस गए। बंद कमरे का ताला तोड़कर अन्दर मौजूद बाक्स और आलमारी को तोड़ा। उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण और कपड़े सहित लगभग एक लाख से अधिक का सामान चुरा ले गएl अन्य कमरे में छोटे छोटे बच्चों के साथ सो रही गृहिणी डर से आवाज तक नहीं निकाल सकी।
चोरों के जाने के बाद महिला शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकली। उसके बाद डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण की जांच करते हुए थाने को घटना से अवगत कराया। पीड़िता को थाने आकर तहरीर देने को कहकर आवश्यक कार्यवाही की।पुलिस प्रकरण की जांच और चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विदेश में है पति
थाना क्षेत्र के समाऊद्दीनपुर निवासी पीडिता सरिता देवी पत्नी धर्मेन्द्र छोटे छोटे दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। पति धर्मेन्द्र विदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। सरिता रविवार की रात पड़ोस में तेरही कार्यक्रम में थी। देर शाम भोजन करने के बाद घर आई l मेन दरवाजे की सिटकनी अंदर से बंद कर दी। इसके बाद बच्चों संग सो गई। देर रात करीब ढाई से तीन बजे के दौरान तीन की संख्या में नकाबपोश खिड़की के झरोखा में हाथ अन्दर डालकर मेन दरवाजे की सिटकनी खोल कर अंदर घुस गए। एक बंद कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। वहां मौजूद आलमारी, बक्सा तोड़कर कीमती साड़ी, लहंगा, गले का लाकेट, कान का झुमका और मंगलसूत्र सहित एक जोड़ी पायल चुरा ले गए l चोरी गए समानों की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है l का सामान चुरा ले गएl पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी l
बोले थानाध्यक्ष, घटना संदिग्ध
इस सम्बंध में एचएसओ योगेश यादव का कहना है कि घटना संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।


