चिरैयाकोट में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

30 Sep 2025

- घायल आरोपी का साथी भी गिरफ्तार

चिरैयाकोट (मऊ) : रामनवल डीग्री कालेज के समीप नासिरपुर सिरसा मोड़ के पास सोमवार की अलसुबह 4 बजे मोपेड बाइक से गाजीपुर मांस बेचने जा रहे दो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दिया। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद उसे गिराते देख उसका साथी भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया।घटना की जानकारी होते ही सीओ शीतला प्रसाद पाण्डेय सहित फोरेंसिक टीम और रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

जिला अस्पताल में कराया भर्ती

तत्पश्चात घायल तस्कर को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए तस्करों से दो तमंचा, चार जिंदा और दो खोखा, एक मिस कारतूस सहित 20 किलो मांस तथा एक मोपेड बाइक बरामद हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डा.संजय सिंह ने बरामद मांस की जांच की। प्रथम दृष्टया गौ मांस होने का संदेह प्रकट करते हुए बताया कि लैब से जांच होने पर ही मांस की सत्यता स्पष्ट हो पायेगी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी 

चिरैयाकोट थाना प्रभारी एचएसओ योगेश यादव हमराही संग रात्रि गश्त और क्षेत्र देखभाल को निकले थे। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गौ मांस तस्कर नासिरपुर मार्ग से होकर आजमगढ़ गाजीपुर राज्य मार्ग से होते हुए मांस लेकर गाजीपुर बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए रामनवल डिग्री कालेज की तरफ से घेराबंदी करते हुए नासिरपुर मार्ग पर आगे बढ़े l

बाइक समेत गिरे तस्कर 

इस दौरान सामने से पुलिस को आता देख तस्कर रुकने की बजाय बाइक मोड़कर सिरसा गांव की ओर भागना चाहे, परन्तु गिर पड़े। पुलिस की मजबूत घेराबंदी देख पुलिस पर फायरिंग झोंक दिया। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की गई। इस दौरान मांस तस्कर दिलशाद ऊर्फ मल्लू पुत्र सेराज (30) के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिरकर कराहने लगा। उसे कराहते देख साथी तस्कर रेहान ऊर्फ शेरु पुत्र  शमशुद्दीन (20) भागा परन्तु पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। दोनों मांस तस्करों की वार्ड 15 जमीन बुढान चिरैयाकोट निवासी के रुप में पहचान हुई।
  ​​​​यह हुई बरामदगी  
तस्करों की तलाशी में 20 किलो मांस, मोपेड बाइक सहित दिलशाद ऊर्फ मल्लू के पास से 32 बोर की पिस्टल और दो खाली, दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। रेहान ऊर्फ शेरु के पास से 315 बोर तमंचा और एक जिंदा, एक मिस कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने घायल सहित दोनों तस्करों को जनपद मुख्यालय भेज कर आवश्यक कार्यवाही की। चिरैयाकोट थाने में दोनों के खिलाफ धारा 109/352/351(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 3/5/8 उत्तर प्रदेश एवं गोवध निवारण अधिनियम 1955 दर्ज हुआ l

मल्लू का लम्बा है आपराधिक इतिहास

थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि पुलिस हर पल पशु और मांस तस्कर सहित अपराधियों की खोजबीन और धरपकड़ में सक्रिय है। जिसके चलते यह सफलता मिली है। क्षेत्र में कोसी भी अपराध में लिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। इसके लिए जनता का सहयोग होना भी अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर मल्लू का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है l उस पर कई दफा गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी हैl

 ​​​​​​लोहा लेने वाली पुलिस टीम

थाना चिरैयाकोट के प्रभारी एचएसओ योगेश यादव, हमराही सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र प्रताप दूबे, नितेश तिवारी सहित हे0का0 मंजीत यादव, का0 अमरेश सिंह, का0 प्रमोद यादव, का0 अतुल गोड़, का0 कमलजीत वर्मा, हे0का0 सुनील कुमार, हे0का0 राजेश यादव, का0 प्रदीप कुमार थाना चिरैयाकोट।



अन्य समाचार