
चिरैयाकोट में पुण्यतिथि पर याद किए गए बैजनाथ यादव
01 Oct 2025
- विभिन्न दल के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चिरैयाकोट (मऊ) : स्थानीय नगर पंचायत चेयरमैन रामप्रताप यदव के आवास पर मंगलवार को चेयरमैन के पिता स्वर्गीय बैजनाथ यादव की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई l श्रद्धांजलि सभा में विधान परिषद में नेता विरोधी दल, सपा व भाजपा के पूर्व मंत्री, विधायक सहित कइयों ने उनके चित्र पर पुष्प माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज भी खुलता है कमी : श्रीराम सोनकर
इस दौरान प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्द्रदेव राम यादव ने कहा कि स्वर्गीय बैजनाथ यादव शिक्षा सहित विकास कार्यों में भी अग्रणी रहे। उनके द्वारा जनहित में किये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश के पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने कहा कि उनकी कमी आज भी हम लोगों को महसूस होती है। जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है l
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर पत्रकारों सहित विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव, पूर्व विधायक पवई श्याम बहादुर यादव,पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, चेयरमैन लालगंज नगर पंचायत शरद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख मधुबन विजय शंकर यादव, सपा ब्लाक अध्यक्ष रानीपुर जयहिंद यादव ,राजेश सिंह महुवारी, विवेक सिंह, वामिक खान, चंद्रशेखर यादव उर्फ गुल्लू, भिक्खमपुर प्रधान अच्छेलाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, वरिष्ठ सपा नेता हनुमान यादव, राजेंद्र यादव, रामकरन सोनकर आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l।


