चिरैयाकोट में 21 पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित

02 Oct 2025

- महतवाना में चेयरमैन राम प्रताप यादव ने खोला पट

चिरैयाकोट (मऊ) : नगर सहित थाना क्षेत्र में मंगलवार को 21 पण्डालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हुई। देर शाम नगर के महतवाना मुहल्ले में प्रतिमा की स्थापना हवन पूजन और मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कर हुई। चेयरमैन रामप्रताप यादव ने प्रतिमा का मुखपट खोल कर अनावरण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा के जयकारे से वातावरण गुंजयमान हो उठा। 

भक्तिमय हुआ माहौल

क्षेत्र में रामलीला के बाद मंगलवार को दुर्गा पूजा भी प्रारम्भ होने से चहुंओर चहलपहल और खुशगवार भक्तिमय माहौल बना हुआ है।जिसका श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार था। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक पूजा पण्डालों मे पुलिस की तैनाती कर थानाध्यक्ष योगेश यादव दलबल के साथ चहुंओर चक्रमण करते दिखे।



अन्य समाचार