
मुहम्मदाबाद में उत्सर्ग एक्सप्रेस में बवाल, तोड़फोड़ करने वाले चार गिरफ्तार
02 Oct 2025
- एसी कोच में चढ़ने से मना करने पर अटेंडेंट से सन्नी ने की थी मारपीट
- फोन कर अपने ननिहाल से आधा दर्जन युवकों को बुलाकर काटा हंगामा
मऊ : विगत 29 सितंबर को उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में अटेंडेंट से मारपीट व बावल कर एसी कोच का शीशा तोड़ने के चार आरोपियों को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया l एक अक्टूबर को गिरफ्तार चारों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया l
गाजीपुर का निवासी है मुख्य आरोपी
जीआरपी आजमगढ़ के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने बताया कि गिरफ्त में आया 24 वर्षीय सन्नी वर्मा पुत्र संजय वर्मा मुख्य आरोपी है l वह परसपुर बुढ़ावन थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर का निवासी है l विगत 29 सितंबर 2025 को वह लखनऊ जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में मऊ से सवार हुआ l टिकट न होने के बावजूद वह एसी कोच में चढ़ गया l कोच के अटेंडेंट ने उसके एसी बोगी में आने पर आपत्ति जताते हुए जाने को कहा तो वह विवाद पर उतारू हो गया l अटेंडेंट से नोक झोंक और मारपीट हुई l
कोच में मची अफरा तफरी
सन्नी वर्मा ने अटेंडेंट की दोबारा पिटाई करने की योजना बना ली l उसने मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में स्थित अपने ननिहाल में ममेरे भाइयों को फोन किया l उसके ममेरे भाई आधा दर्जन युवकों के साथ मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए l ट्रेन जब मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो सभी एसी बोगी में घुस गए और अटेंडेंट की पिटाई करने लगे l इस दौरान बोगी में सवार यात्रियों में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई l बवाल के दौरान आरोपियों ने एसी बोगी का शीशा भी तोड़ दिया और भी कुछ क्षति पहुंचाई l ट्रेन खुलने से पहले ही फरार हो गए l
आजमगढ़ में दर्ज हुआ मुकदमा
ट्रेन जब आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो अटेंडेंट ने इसकी सूचना जीआरपी थाने पर दी l वहां मु0अ0सं0 13/25 धारा 3(5), 115(2), 352,351(3),132 बी0एन0एस0, 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 7 सीएलए एक्ट व 152 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ l जांच के दौरान प्रकाश में आए चार आरोपियों को 1 अक्टूबर को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार कर लिया गया l चारों का उक्त धाराओं में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया l जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया l
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
1. सन्नी वर्मा पुत्र संजय वर्मा परसपुर बुढ़ावन थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर l उम्र लगभग 24 वर्ष l
2. विनित पुत्र श्री ज्ञानचन्द वर्मा निवासी सुरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र लगभग 24 वर्ष l
3. पुनीत वर्मा पुत्र श्री ज्ञानचन्द वर्मा निवासी सुरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र लगभग 27 वर्ष l
4. आशीष राजभर पुत्र जितेन्द्र राजभर निवासी सुरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र लगभग 19 वर्ष l
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन थाना जीआरपी आजमगढ़, प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार राय रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़, थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह थाना जीआरपी मऊ, एसआई धर्मराज थाना जीआरपी आजमगढ, आजमगढ़ जीआरपी के हे0का0 दिलीप कुमार यादव, अजय कुमार यादव, रवि प्रकाश, कांस्टेबल विजय प्रकाश गौतम, एएसआई लोकनाथ गुप्ता रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़, का0 अरुण कुमार राय रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़ l


