
चिरैयाकोट में सीओ ने लिया पंडालों का जायजा
02 Oct 2025
- उदंडता करने वालों को न बख्शने की दी चेतावनी
चिरैयाकोट (मऊ) : नगर में बुधवार की शाम सीओ मुहम्मदाबाद शीतला प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने दलबल के साथ रामलीला मैदान और दुर्गा पण्डालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा पण्डालों मे वालंटियर और अग्नि बुझाने के यंत्र आदि की जांच पड़ताल की। सभी आयोजकों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने को कहा। उदंडता करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
सुरक्षा संसाधनों की जांच पड़ताल
सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय ने बुधवार की शाम दलबल के साथ चिरैयाकोट नगर के रामलीला मैदान सहित पुरानी सब्जी मण्डी, रोडवेज, वलीनगर, थाना तिराहा आदि स्थानों पर दुर्गा पूजा पण्डालों का जायजा लिया l माता का दर्शन करने सहित सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा संसाधनों की जांच पड़ताल की। इस अवसर पर एचएसओ योगेश यादव, उप निरीक्षक विरेंद्र प्रताप दुबे, हमराही कांस्टेबल अमरेश सिंह, प्रमोद कुमार, कमलजीत सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।


