
चिरैयाकोट थानाध्यक्ष ने गांधी शास्त्री को किया नमन
03 Oct 2025
चिरैयाकोट (मऊ ) : थाना प्रांगण में गुरुवार को एचएसओ योगेश यादव के नेतृत्व मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जयंती मनाया गया।इस दौरान दोनों लोगों के चित्र पर पुष्प माला चढा कर सलामी दी गई।
इस दौरान थाने के पुलिस कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लिए बलिदान और सच्ची देश भक्ती के लिए सदैव जाने जाने वाले तथा भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार "देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा" बताये गए सुझावों पर चलकर हि देश विकास होगा।
इस अवसर थानाध्यक्ष योगेश यादव सहित अपराध निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव, उप निरीक्षक विरेन्द्र प्रताप दुवे,राकेश सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव,, बौड़म यादव, सना उल्ला खान, चंदन, हरेंद्र कुशवाहा,महिला सब इंस्पेक्टर अंजली पांडे, कमला प्रसाद, मनोज कुमार सिंह आदि सहित थाने के सभी कांस्टेबल और आफिस के कर्मचारी मौजूद रहें।


