चिरैयाकोट के छपरा में मारपीट

03 Oct 2025

चिरैयाकोट (मऊ) : थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा स्थित ताना बाना की जमीन पर जबरी सीढी और चबूतरा निर्माण करने का विरोध करने पर ग्रामीणों पर ईट पत्थर चला कर प्रहार कर दिया।जिसमें दो युवकों का सर फट गया।इस बाबात पुलिस ने पीडित पक्ष कि तहरीर पर महिला सहित चार के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं मे नामजद एफआईआर दर्ज की।तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्यवाही मे जुटी हुई है।
         थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा निवासी मोहम्मद अतहर पुत्र सकूर द्वारा थाने मे दी गई तहरीर के मुताबिक गांव मे गाटा संख्या 248 ताना बाना कि जमीन है।जिसके बाउंड्री दिवाल हेतु नींव खोदी गई थी।जिससे सटे मकान स्वामी अब्दुर्रव पुत्र स्व.मोहम्मद अंसारी द्वारा जबरदस्ती ताना बना कि जमीन मे सीढी और चबूतरे का निर्माण कराया जाने लगा।ग्रामीणों द्वारा मना किए जाने पर आरोपी अब्दुर्रव और उसकी पत्नी फरजाना, तथा पुत्री गजाला और पुत्र फराज ऊर्फ शेरु ने इट पत्थर से प्रहार कर दिया।जिसमें अयुब पुत्र कुद्दूस उम्र 20,सालीम पुत्र इफ्तेखार उम्र 21 का सर.फटने से घायल हो गयें।पुलिस चारों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की।



अन्य समाचार