
चिरैयाकोट में पिता की पुण्यतिथि पर लगाया स्वास्थ्य शिविर
13 Mar 2026
- 240 मरीजों का निशुल्क दवा उपचार
चिरैयाकोट (मऊ) : नगर स्थित शांति हड्डी अस्पताल की ओर से गुरुवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा उपचार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें मुख्य रुप से हड्डी रोग ग्रसित कुल 240 मरीजों का निशुल्क दवा उपचार किया गया। इस दौरान अतिथि चेयरमैन रामप्रताप यादव ने कहा कि ऐसे अवसरों पर निजी संस्थाओं द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से असहाय लोगों को काफी सहूलियत मिलती है। यह जनहित में बहुत ही नेक कार्य है। कार्यक्रम प्रातः10 बजे से 4 बजे तक चला। इस दौरान मरीजों की आवाजाही से अस्पताल परिसर में काफी भीड़भाड़ रही।
11 वर्ष से हर साल होता है आयोजन
बताते चले कि नगर में स्थित निजी शांति हड्डी अस्पताल के डां. शुभम सिंह द्वारा हर वर्ष 12 मार्च को अपने स्वर्गीय पिता शिव सन्त सिंह की पुण्यतिथि पर निशुल्क दवा उपचार शिविर का लगभग 11 वर्षों से आयोजन होता चला आ रहा है। जिसके तहत इस बार भी आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित दूर दराज से आये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा उपचार किया गया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रुप से हड्डी रोग के कई चिकित्सक सहित चेयरमैन राम प्रताप यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, प्रधान जयप्रताप यादव, अजय सिंह प्रतिनिधि एमएलसी बिक्रांत सिंह 'रिशु ', डाक्टर सौरभ सिंह, राधेश्याम यादव, अमित शर्मा, चंचल सिंह, विनय सिंह, सुबाष सिंह पूर्व सदस्य जिला पंचायत, राजकुमार मौर्य, डॉक्टर सोनू सिंह सरौदा, लल्लन खान, लियाकत अली, आजाद सिंह ,योगेश सिंह, नौमी गुप्ता, सुनील यादव प्रबंधक, सुनील सिंह, अमिताभ सिंह, मनोज सिंह, श्रीप्रताप सिंह, सुनील मौर्य, कमलाकांत यादव, मुकेश वर्मा आदि अनेकों लोग सम्मलित रहे।


