
भारत माता के जयकारों से गूंज उठा चिरैयाकोट
14 Mar 2026
- शहीद धर्मेंद्र की पुण्यतिथि पर निकला कैंडल मार्च
चिरैयाकोट (मऊ) : थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भेडियाधर में शुक्रवार को सुकमा में शहीद धर्मेन्द्र यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कैण्डल मार्च निकाला। हाथों में जलती कैण्डल लेकर अमर शहीद धर्मेन्द्र यादव सहित भारत माता के जयकारे लगाते हुए नहर मार्ग से टेनूआ, फत्तेपुर, हाफिजपुर चट्टी, बडहल पुलिया चट्टी होते हुए तकिया बाजार से होकर ग्राम भेडियाधर नहर मार्ग के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचे l प्रतिमा पर पुष्प माला चढाकर परिजनों सहित गणमान्य लोगों ने नम आखों से श्रद्धांजलि दी।
नक्सली हमले में शहीद हुए थे धर्मेंद्र
बताते चले कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला स्थित जंगलों में कांबिंग के दौरान नक्सली हमले में 13 मार्च 2018 को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ियाधर निवासी सीआरपीएफ जवान धर्मेन्द्र उर्फ बबलू यादव शहीद हो गये। गुरुवार को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर कैण्डल मार्च निकाल कर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित किया गया। इस दौरान अमर शहीद और भारत माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर महेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, पिंटू यादव, नीरज, मिथिलेश, आदित्य, दिनेश, रमेश, शैलेश, गोलू सहित दूर-दराज से आए लोग भी शामिल हुए। इसके अलावा अमित, गोरख, तेनुआ कटघर संजर से पंचमेश यादव तथा हाफिजपुर से युवा नेता संतोष कुमार भी कैंडल मार्च में शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।


