चिरैयाकोट में रोजा इफ्तार में दिखी एकता

15 Mar 2026

- मुस्लिम और हिन्दू वर्ग की रही सहभागिता

चिरैयाकोट (मऊ ) : नगर स्थित आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग के महतवाना तिराहा के समीप शनिवार की शाम मोबाइल के युवा व्यवसायी द्वारा माहे रमजान के मद्देनजर सार्वजनिक तौर पर रोजा इफ्तार की दावत का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लेकर गंगा जमुनी तहजीब को प्रदर्शित किया l हिन्दू और रोजेदार मुस्लिम भाईयों ने एक साथ इफ्तार कर एकता की मिसाल पेश किया। देश में अमन चैन के लिए दुआएं की। यह लोगों में विशेष चर्चा का विषय रहा।

रोजेदारों को इफ्तार कराना नेक काम 
इफ्तार में आये नगर के मिर्जा गौस बेग ने बताया कि रमजान में रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराने से घर की बरकत बढ़ती है। रमजान में रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही नेक काम है। इस अवसर पर मोबाइल के युवा व्यवसायी सुनील मौर्य सहित पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह, मिर्जा गौस बेग ऊर्फ पप्पू मिर्जा, मोनू यादव, सभासद संदीप कुमार, एखलाक खान, आमिर खान, कासिम, हसन,अब्दुल कादिर, नेयाज,राजू आदि अनेकों लोग सम्मलित रहे l



अन्य समाचार