
मऊ आ रहे बाबा रामदेव के कार्यक्रम को लेकर चिरैयाकोट में मंत्रणा
17 Mar 2026
- कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति
चिरैयाकोट (मऊ) : नगर स्थित श्रीकृष्ण विद्यापीठ इंटर कालेज (सरकारी) में रविवार को पतंजलि योग समिति शाखा चिरैयाकोट की डा./वैद्य श्यामकरण गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें शिक्षा संवाद को लेकर मऊ जनपद में 22 मार्च 2026 को आ रहे योग ऋषि रामदेव बाबा के क्रार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
नई शिक्षा नीति पर करेंगे संवाद
पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने बताया कि समाज में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति और माध्यमिक शिक्षा को बच्चों तक पहुंचाने के लिए एक नये भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन भारत सरकार द्वारा किया गया है। बोर्ड के माध्यम से उन विद्यालय को जोड़ा जायेगा जो भारतीय मूल्य और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देना चाहते हैं। जिसके लिए 22 मार्च को योग ऋषि रामदेव बाबा का आगमन हो रहा है। वे जनपद के प्रबुद्ध तथा समाजसेवी, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापारी, अध्यापक आदि सभी से संवाद करेंगे।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर पतंजलि योग के प्रभारी प्रवीण श्रीवास्तव, अयोध्या मंडल प्रभारी अरुण सहित नगरपंचायत चिरैयाकोट के चेयरमैन रामप्रताप यादव, सलीम मलिक, राम कृपाल, अशोक, महेश, महेंद्र, विश्वा, डॉक्टर स्वप्निल, विनोद, गुलाब साव, शिवचंद्र ,रमेश, श्रीनिवास, राजेश, हंसनाथ आदि मौजूद रहे।


