चिरैयाकोट थाने के रसोईया की मौत

25 Mar 2026

- पुलिस ने दी शव को सलामी

चिरैयाकोट (मऊ) : स्थानीय थाने पर कार्यरत 56 वर्षीय फालोवर (रसोइया) की मंगलवार को अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस प्रशासन में मातम छा गया। देर शाम पोस्टमार्टम से शव गांव पहुचने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी गई। तत्पश्चात एसओ सुबास चंन्द्र ने पुष्प चक्र चढ़ाकार श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद मौके पर थाने के मौजूद उप निरीक्षक और पुलिस कर्मचारियों ने शव पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। देर रात शव को परिजनों ने गाजीपुर जनपद मुख्यालय स्थित गंगा नदी के शमशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया।

कटघर क्याम के थे निवासी 
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कटघर क्याम/समाऊद्दीनपुर निवासी 56 वर्षीय रामसूरत पुत्र स्व.नान्हू यादव चिरैयाकोट थाने में रसोईया के पद पर तैनात थे। वह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार बीएचयू में चल रहा था। मंगलवार की प्रातः थाने में खाना पकाने के बाद सबको खिलाकर दोपहर घर पहुंचे। अचानक सीने में दर्द उभरा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तबतक उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उनको रानीपुर सीएचसी ले गई । वहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की।तत्पश्चात पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाऊस भेज कर आवश्यक कार्यवाही की ।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुबाष चंन्द्र, उप निरीक्षक राकेश सिंह, मनोज सिंह, कमला प्रसाद, विरेन्द्र प्रताप दुबे, संदीप चंदन आदि सहित सपा के वरिष्ठ नेता जेपी यादव, अंगद यादव , पूर्व प्रधान पति राम अधार यादव ,फौजदार यादव आदि लोग मौजूद थे।



अन्य समाचार