चिरैयाकोट में महिला से छिनैती

22 Oct 2026

- मदद के बहाने छीन ले गया बैग

चिरैयाकोट (मऊ ) : स्थानीय बाजार के बाजार रोडवेज बस स्टैंड के समीप मंगलवार दोपहर भरे बाजार में एक महिला से जालसाज ने 4500 रुपये छीन लिया और फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन जालसाज अगल-बगल के रास्तों से भागने में सफल हो गया। पीड़िता ने थाने में अज्ञात जालसाज के विरुद्ध तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

4500 रुपये की छिनैती 

पीड़िता राधिका थाना क्षेत्र के ग्राम अमिरहा निवासी अजीत की पत्नी है l उसने तहरीर में बताया कि वह चिरैयाकोट स्थित यूबीआई बैंक शाखा के जनसेवा केंद्र से आधार कार्ड द्वारा अपने खाते से 4500 रुपये निकाली थी। इसी दौरान एक जालसाज आया और जान-पहचान व परिचित बनकर बाइक पर बैठाने लगा। इंकार करने पर उसने हाथ से रुपये छीन लिए और पूरब दिशा की ओर भाग गया।

पुलिस मान रही संदिग्ध 
 इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, क्योंकि महिला ने घटना को लेकर भिन्न-भिन्न बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि घटना स्थल भीड़भाड़ वाला है, वहां से इस तरह छिनैती होना मुश्किल लगता है। फिर भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं से जांच कर रही है।जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी l 

 



अन्य समाचार