
चिरैयाकोट : साइबर टीम ने एक और आनलाइन ठगी की रकम कराई वापस
06 Nov 2026
पीड़ित को मिले उसके 4899 रुपये
चिरैयाकोट (मऊ) : थाना क्षेत्र के ग्राम अमिरहा निवासी अखिल कुमार का गलत ट्रांजेक्शन के चलते 4899 रुपये का फ्रॉड हो गया था। रुपये कटते ही युवक के होश उड़ गए थे। पीड़ित ने बिना देर किए साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को पुलिस की साइबर टीम ने
बैंक खाते से गलत ट्रांजेक्शन में गए पूरे 4899 रुपये वापस करा दिए। रुपये वापस मिलते ही ठगी के शिकार हुए युवक के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट आई।
शिकायत मिलते ही एक्शन मोड में आई साइबर टीम
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद जितेन्द्र सिंह व थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में टीम ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से 05 नवंबर 2026 को पीड़ित की सम्पूर्ण धनराशि 4899 रुपये उसके खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने चिरैयाकोट पुलिस को दिल से धन्यवाद दिया। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन फ्रॉड होने पर घबराएं नहीं, तुरंत साइबर पोर्टल या 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। आपकी थोड़ी सी जागरूकता आपकी गाढ़ी कमाई बचा सकती है।
सफलता हासिल करने वाली टीम
उपनिरीक्षक नितेश तिवारी (नोडल अधिकारी), उपनिरीक्षक अंजलि पांडेय (सहायक नोडल), कंप्यूटर ऑपरेटर नौशाद अहमद, महिला आरक्षी प्राची पाण्डेय और महिला आरक्षी कोमल पाण्डेय ने ठगी की रकम वापस कराने में सफलता हासिल की l


