कमथरी में जय प्रताप ने खोला लक्ष्मी - गणेश प्रतिमा का मुख पट

08 Nov 2026

-चिरैयाकोट में 24 पूजा पंडालों में श्री गणेश और लक्ष्मी माता विराजेंगी

चिरैयाकोट (मऊ) : क्षेत्र में दुर्गा पूजा खत्म होते ही दीपावली पर्व मनाने वाले आयोजकों के पंडाल सज-धज कर तैयार हैं। रविवार को सभी 24 पंडालों में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं विराजेंगी।  शनिवार को सभी लोगों ने अपने-अपने मकान-दुकान की साफ-सफाई और लिपाई-पोताई कर रंग-रोगन करके सब चकाचक कर दिया है। वहीं लक्ष्मी पूजा आयोजकों ने पूजा पंडालों को सजाने का कार्य पूर्ण कर लिया है, जिसके चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

यहां स्थापित होंगी प्रतिमाएं 

लक्ष्मी-गणेश पूजा के क्रम में चिरैयाकोट क्षेत्र में रविवार को कुल 24 स्थानों पर पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित होंगी। जो नगर के चौक चिरैयाकोट, मुहल्ला बागदाशी, दरियापट्टी, खाकी बाबा की कुटी, जमीन-बुढ़ान सहित ग्रामीण में सुल्तानीपुर, करमी ट्यूबेल, लरेवां, सरौंदा गांव के मिश्रौली, जमीन, सरौंदा कुटी, अल्देमऊ, शाहाबपुर, भेडियाधर, मिर्जापुर, अलीनगर, पचिस्ता-मोलनापुर, बहलोलपुर, हाफिजपुर, राजापुर, महमुदवा, सिरसा, रायपुर, सरसेना व कमथरी-नूरपुर आदि स्थानों पर लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
      
 

इस क्रम मे शनिवार की देर शाम ग्राम कमथरी बाजार में लक्ष्मी-गणेश मूर्ति प्रतिमा का मुखपट खोलकर उद्घाटन मुख्य अतिथि जयप्रताप यादव ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अभिमन्यु गुप्ता ग्राम प्रधान, बिरजू यादव पूर्व प्रधान, अशोक कुमार राय वरिष्ठ नेता भाजपा, सूरज कश्यप सदस्य क्षेत्र पंचायत सहित गणमान्य और कमेटी के आभाष नारायण, राजकुमार गुप्ता, अभिषेक कश्यप, अजय चौहान, संगम कश्यप, संतोष कश्यप, श्रवण कुमार, अनुराग गुप्ता, अंशु कुमार, प्रिंस कुमार, विक्रम कुमार, सौरभ गुप्ता, गोपाल गुप्ता, राजू राव, शोभनाथ कश्यप, अर्जुन गुप्ता (पतुरू), बादल कश्यप, राजेश चौहान, अनिल मद्धेशिया, आकाश मद्धेशिया, मंटू गुप्ता व समस्त व्यापार मंडल मौजूद रहा।

पुलिस प्रशासन अलर्ट, विसर्जन 10-11 नवंबर को

पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि इस बार 24 स्थानों पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का आयोजन होगा। सभी मूर्तियों का विसर्जन 10 और 11 नवंबर को होगा। पर्व के दिन पुलिस सहित पीएसी के जवान वीडियोग्राफी के साथ तैनात रहेंगे। अगर कोई भी शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं है।



अन्य समाचार